ड्रोन सर्वे में मकान से नाम छूटने पर पंडित भूपेंद्र व्यास ने तहसीलदार से की नाम दर्ज कराने की मांग,

देवास। ग्राम निपानिया निवासी पंडित भूपेंद्र व्यास, पिता बद्रीप्रसाद व्यास ने तहसीलदार को आवेदन देकर ड्रोन सर्वे में उनके मकान का नाम छूट जाने की समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मकान का पुनः सर्वे करवाकर ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, ग्राम निपानिया में स्थित उनके मकान का क्षेत्रफल 2730 वर्गफीट है। मकान के संबंध में ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र भी उनके पास उपलब्ध है तथा वे अपने परिवार के साथ वहां निवास कर रहे हैं। शासन द्वारा कराए गए ड्रोन सर्वे में उनका नाम छूट जाने के कारण मकान का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज नहीं हो पा रहा है।
पंडित भूपेंद्र व्यास ने बताया कि रिकॉर्ड दर्ज नहीं होने के कारण वे मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना सहित बैंक लोन जैसी सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित हैं, जबकि वे इन सुविधाओं के लिए पात्र हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित मकान का पुनः सर्वे कराकर ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया जाए, ताकि उन्हें मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री सहित शासन की अन्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

















