अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास की आदर्श कॉलोनी में देह व्यापार का खुलासा, रहवासियों ने खुद दी दबिश,

देवास के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में रविवार देर शाम एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। कॉलोनी में पिछले कई महीनों से संदिग्ध गतिविधियों और रोज़ाना आने-जाने वाले अज्ञात लोगों के कारण रहवासी परेशान थे। बढ़ती शंका के बाद स्थानीय लोगों ने खुद मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां से एक कमरे में लड़का लड़की कमरे में बंद थे साथ ही आपत्तिजनक सामान मिलने पर अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई। जानकारी के अनुसार, जिस मकान में यह संदिग्ध गतिविधि चल रही थी वह प्रमोद जैन नामक व्यक्ति के कब्जे में बताया जा रहा है। लगातार असुरक्षा की स्थिति बनने पर रहवासियों ने यह मामला पुलिस तक पहुंचाया















