अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई,

आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ और कन्नौद के विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों से दूध, घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावट रोकने के लिए यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button