अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

5-5 लाख रु. लेकर दूसरे की जमीन बेचने का आरोप, पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार,

देवास: प्लॉट के नाम पर ₹10 लाख की कथित ठगी, पीड़ितों ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार

देवास जिले की उदयनगर तहसील के ग्राम भीकुपुरा में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में दो ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की है।

आवेदक राधाबाई और नवल का आरोप है कि उनसे प्लॉट के नाम पर ₹10 लाख (₹5-5 लाख) लेकर ऐसी जमीन का कब्जा दिया गया, जो राजस्व रिकॉर्ड में किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। शिकायत के अनुसार, विक्रेता ने अनुबंध पत्र को रजिस्ट्री बताकर उनकी अशिक्षा का फायदा उठाया और पूरी राशि लेकर प्लॉट सौंप दिया।

पीड़ितों ने बताया कि बाद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाकर वे उसी भूमि पर रहने लगे। अब राजस्व रिकॉर्ड में भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम होने का हवाला देकर उन्हें बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विक्रेता और संबंधित व्यक्ति पर मिलीभगत, धोखाधड़ी, धमकी और गाली-गलौज के आरोप भी लगाए हैं।

पीड़ितों ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button