अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास: ड्रग तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PIT-NDPS के तहत एक और आदतन तस्कर गिरफ्तार

देवास पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रखते हुए थाना नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा PIT-NDPS अधिनियम के तहत एक आदतन ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी अय्युब शेख उर्फ राजा टोपी (48), निवासी मोहसीनपुरा, देवास वर्ष 2025 से एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर देवास के प्रतिवेदन पर उज्जैन संभाग आयुक्त के आदेश अनुसार आरोपी को PIT-NDPS अधिनियम की धारा 3(1) के तहत एक वर्ष के लिए निरुद्ध किया गया है।

देवास पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के साथ-साथ PIT-NDPS, जिलाबदर, बाउंड ओवर सहित अन्य कानूनी प्रावधानों का भी प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।

अब तक जिले में PIT-NDPS के तहत कुल 8 आदतन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर निरुद्ध किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button