अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
देवास: कांवड़ यात्रा के फ्लेक्स पर कीचड़ लगाने का आरोप, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,

देवास में भगवान श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल की कांवड़ एवं कलश यात्रा के फ्लेक्स पर कीचड़ लगाए जाने का मामला सामने आया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश कल्याणे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सयाजी द्वार पर लगे फ्लेक्स पर प्रदीप चौधरी के फोटो सहित भगवान महादेव और सिद्धिविनायक गणेश के चित्रों पर अज्ञात लोगों ने कीचड़ लगाया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।














