देवास के कैला देवी चौराहे पर हादसों का सिलसिला जारी, ड्राइविंग स्कूल बना वजह?

देवास के कैला देवी चौराहे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन हादसों की बड़ी वजह इशिका कार ड्राइविंग स्कूल द्वारा सुबह से ही सड़क पर गाड़ियाँ खड़ी करना है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइविंग स्कूल की गाड़ियाँ व्यस्त सड़क पर खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जब इस संबंध में ड्राइविंग स्कूल संचालक से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि उन्हें आरटीओ विभाग से परमिशन मिली हुई है।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि
👉 क्या आरटीओ विभाग को सार्वजनिक सड़क पर वाहन खड़े करने की अनुमति देने का अधिकार है?
👉 अगर अनुमति है, तो वह किस नियम और आदेश के तहत दी गई?
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि कैला देवी चौराहे पर हो रहे हादसों पर रोक लग सके।















