अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास में भगवान गणेश की प्रतिमा विवाद में नया मोड़ — परिजनों का आरोप, बच्चों को बनाया गया झूठा आरोपी, पुलिस ने की बर्बरता
देवास में भगवान गणेश की प्रतिमा विवाद में नया मोड़ — परिजनों का आरोप, बच्चों को बनाया गया झूठा आरोपी, पुलिस ने की बर्बरता
भगवान गणेश की प्रतिमा खंडित करने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बच्चों को झूठा आरोपी बनाया गया है। उनका कहना है कि पुलिस ने बच्चों को पकड़कर बेरहमी से मारा-पीटा और उन पर प्रतिमा तोड़ने का आरोप काबुल करने का दबाव डाला।
परिजनों के अनुसार, बच्चे सिर्फ मूर्ति खरीदने गए थे और घटना से उनका कोई संबंध नहीं है।
परिजनों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मांग की कि जिन लोगों ने बच्चों को झूठा फंसाया और मारपीट की, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए,















