अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
देवास में एक अनोखा प्रेम और आस्था माँ के प्रति गरीबी के बीच आस्था की मिसाल, फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले बाबा ने सजाया मां काली का पंडाल,

देवास। शहर में मां काली के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति की अनूठी मिसाल सामने आई है। फुटपाथ पर रात गुजारकर और कचरा बीनकर अपना जीवनयापन करने वाले बाबा ने सीमित संसाधनों के बावजूद मां की आराधना के लिए पंडाल सजाया है। बाबा की इस पहल में उनकी आर्थिक स्थिति से अधिक मां के प्रति गहरी आस्था और समर्पण दिखाई देता है।
खास बात यह है कि बाबा ने पंडाल सजाने के लिए किसी से चंदा नहीं लिया। अपनी सामर्थ्य के अनुसार मां की पूजा-अर्चना की व्यवस्था करने के बाद अब वे भंडारे की तैयारी में भी जुटे हैं, ताकि मां के भक्त प्रसाद ग्रहण कर सकें।
बाबा की यह पहल बताती है कि सच्ची श्रद्धा के लिए धन-दौलत से ज्यादा मन में विश्वास और समर्पण होना जरूरी है। सीमित साधनों के बीच मां काली की आराधना के लिए सजाया गया उनका पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

















