अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

खातेगांव में ब्राउन शुगर के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मादक पदार्थ जब्त,

देवास। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत खातेगांव पुलिस ने अनाज मंडी स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनाज मंडी स्थित प्रिंस अग्रवाल के गोदाम में चार लोग ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गोदाम की घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से प्रिंस अग्रवाल (20), अमन तिवारी (28), यश जगताप (24) और रवि मन्सोरे (24) को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ थाना खातेगांव में अपराध क्रमांक 687/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

पुलिस अब आरोपियों से ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लाई चैन और विक्रय नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button