अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

टावर पर चढ़ी महिला को पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा,

देवास। बागली थाना क्षेत्र के ग्राम छतरपुरा में रविवार शाम एक महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी-16 और थाना बागली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने महिला से संयम और संवेदनशीलता के साथ संवाद कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश दी। महिला ने अपने पति को मौके पर बुलाने की बात कही, जिस पर पुलिस ने तत्काल उसके पति से संपर्क कर उसे बुलाया। पति के पहुंचने के बाद समझाइश पर महिला सुरक्षित टावर से नीचे उतर आई।

इसके बाद महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आवश्यक समझाइश के बाद महिला को उसके पति के साथ सकुशल रवाना किया गया।

पुलिस के अनुसार, डायल-112 कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑपरेटर प्रधान आरक्षक 125 संदीप पांड्या ने एफआरवी-16 को रवाना किया। मौके पर सैनिक 208 गुलाब सिंह पटेल और पायलट प्रवीण पटेल सहित थाना बागली पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की।

देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन या संकट की स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button