अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास MG अस्पताल में गंदे पानी और बदबू के बीच मरीजों की जांच, युवा शिवसेना ने जताई नाराजगी,

सुनील वर्मा ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल, जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

देवास। जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय (MG Hospital) में जांच स्थल पर गंदा और बदबूदार पानी फैला होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज बदबू से बचने के लिए मुंह पर हाथ रखकर जांच कराने को मजबूर हैं।

इस स्थिति पर युवा शिवसेना मध्यप्रदेश के राज्य महासचिव एवं देवास जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीमारी से परेशान होकर अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, लेकिन जांच स्थल पर गंदगी और बदबू होना गंभीर लापरवाही का संकेत है।

सुनील वर्मा ने मामले की तत्काल जांच कराने, जिम्मेदार ठेकेदारों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार का ठेका निरस्त करने की मांग की। उन्होंने सिविल सर्जन से तत्काल हस्तक्षेप कर गंदे पानी की सफाई कराने और मरीजों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और स्वच्छता उपलब्ध कराना अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है। जांच स्थल पर इस तरह की स्थिति मरीजों के स्वास्थ्य और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Back to top button