अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
भोपाल में हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 लोग गिरफ्तार!

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के पॉश इलाके इंडेक्स अपार्टमेंट में संचालित जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक सहित कुल 15 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने फ्लैट नंबर C-02 में दबिश देकर जुए की महफिल का भंडाफोड़ किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 94,690 रुपये नकद, 20 मोबाइल फोन और 8 लग्जरी कारें जब्त कीं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 92 लाख 94 हजार 690 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। पॉश अपार्टमेंट में चल रहे इस जुए के अड्डे का खुलासा होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है












