अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
जंगल में दो पटाखा फैक्ट्रियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोलाखाल के जंगलों में संचालित दो अवैध पटाखा फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक और पटाखा बनाने की सामग्री बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार के तार इंदौर के कुछ व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं।
पुलिस के अनुसार फैक्ट्रियां जंगल के अंदर छिपाकर चलाई जा रही थीं, जहां बड़े पैमाने पर पटाखे और विस्फोटक सामग्री तैयार की जा रही थी। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।












