अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
देवास में आज खाटू श्याम जी के ग्यारस पर्व के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध श्री केदारेश्वर मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

देवास। खाटू श्याम जी के ग्यारस पर्व के अवसर पर शहर के केदारेश्वर मंदिर में रविवार को महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना की और भजनों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया।
भजन-कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। महिलाओं ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” सहित कई प्रसिद्ध भजन गाकर श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।













