अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

टोंकखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 103 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,

देवास, 05 अप्रैल 2026। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने टोंकखुर्द क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी और विदेशी शराब का जखीरा जब्त किया है।

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को सूचना मिली थी कि टोंकखुर्द के एक ढाबे/रेस्टोरेंट में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलते ही टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया।

आबकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली, जिसमें रेस्टोरेंट के अंदर से 103 पेटी देशी-विदेशी मदिरा बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 961.6 बल्क लीटर है, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 7,74,228 रुपये बताया गया है।

मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक कैलाश जामोद, उपनिरीक्षक प्रेम यादव एवं आरक्षक आशीष गुप्ता शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button