अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गुंडागर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अड़ीबाजी, अवैध वसूली और मारपीट करने वाले आरोपी तेजपाल उर्फ बबलु (28), निवासी अमोना, को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार भी जब्त की गई।

फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोटरसाइकिल वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर ‘खर्चे-पानी’ के नाम पर अवैध वसूली की मांग की। मना करने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर बाद में तलवार से हाथ पर वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 जोड़ी गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button