देवास थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने लूडो खेलने के लिए अवैध वसूली करने वाले दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल,

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 15.12.2025 को फरियादी अनिकेत रोखले उम्र 24 वर्ष निवासी प्रेमनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह सनसिटी-2 के पास खाली मैदान में खड़ा था तब आरोपी आकाश खटीक और सोनू खटीक ने दादागिरी दिखाते हुए उससे जुआ/लूडो खेलने के लिए रुपयों की मांग की । फरियादी द्वारा मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी सोनू ने लठ (डंडे) से फरियादी के सिर पर जोरदार प्रहार किया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 1102/2025 धारा 119(1),115(2),296(a) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई । टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को मात्र 48 घंटों के भीतर देवास से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त घातक लठ (डंडा) को जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम–
01.सोनू उर्फ लाला पिता दिनेश कटारिया उम्र 21 वर्ष निवासी बावडिया देवास ।
02.आकाश पिता दिनेश कटारिया उम्र 25 वर्ष निवासी सज्जनसिंह कॉलोनी देवास ।
सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया,प्रआर विनोद कुमार,आर अजय जाट एवं सै.ज्ञानेन्द्र द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही ।















