अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास शिप्रा नदी की बदहाल स्थिति, अमावस्या पर व्यवस्थाओं की खुली पोल,

देवास। आस्था की प्रतीक शिप्रा नदी की हालत अमावस्या के दिन पूरी तरह बेपटरी नजर आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें गंदे पानी और जल की भारी कमी का सामना करना पड़ा। कई घाटों पर नदी लगभग सूखी दिखी, वहीं जहां पानी था, वह दूषित और बदबूदार था, जिससे श्रद्धालुओं को मजबूरी में उसी में स्नान करना पड़ा।

सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की तैयारी पर खड़ा हो रहा है। अमावस्या जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर के बावजूद न तो साफ-सफाई की व्यवस्था नजर आई और न ही पर्याप्त जल उपलब्ध कराया गया। घाटों पर अव्यवस्था और लापरवाही साफ दिखाई दी।

श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल वे स्नान के लिए आते हैं, लेकिन इस बार हालात बेहद खराब रहे। वीडियो में भी शिप्रा की दयनीय तस्वीर सामने आई है, जो प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही को उजागर करती है।

Related Articles

Back to top button