अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास के विकास नगर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव की धूम, नौ दिवसीय महोत्सव का भव्य शुभारंभ, किन्नर समाज ने की माता की आरती,

जन चेतना सामाजिक संस्था द्वारा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पहली बार नौ दिवसीय माता की आराधना का दौर धूमधाम से शुरू हुआ। संयोजक अजय तोमर एवं अध्यक्ष सुदेश सांगते ने बताया कि माता की प्रतिमा को चल समारोह के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विकास नगर स्थित आयोजन स्थल तक लाया गया। यह नवरात्रि महोत्सव 19 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। 19 मार्च को विधिवत घट स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन नगर की बालिकाओं एवं मातृशक्ति द्वारा रंगारंग गरबा प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं रात्रि में संगीतमय आरती का आयोजन किया गया। किन्नर समाज द्वारा माँ भगवती की विशेष आरती संपन्न कराई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन गरबा महोत्सव एवं विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 24 से 26 मार्च तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। 27 मार्च को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। समापन अवसर पर भव्य झांकी एवं गरबा के साथ विसर्जन चल समारोह निकाला जाएगा। यह चल समारोह सयाजी गेट से प्रारंभ होकर मीठा तालाब तक जाएगा। आयोजन स्थल वीर सावरकर चौराहा, विकास नगर, देवास निर्धारित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिल रही है।

Related Articles

Back to top button