अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

भगवान श्री केदारेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी जयकारों के बीच निकली,

देवास। धार्मिक आस्था, भक्ति और श्रद्धा से सराबोर वातावरण के बीच छोटी पाती राजबाड़ा स्थित श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर से सोमवार शाम भगवान श्री केदारेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी निकाली गई। ढोल-बैंड की गूंज और भोलेनाथ के जयकारों के बीच निकली सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संयोजक शिवा चौधरी (पह.) ने बताया कि बाबा महाकाल की अंतिम शाही सवारी एवं भादों के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर संस्था श्री केदारेश्वर परिवार के तत्वावधान में शाही सवारी का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे मंदिर परिसर से सवारी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस, गणेश पटेल, हरीश देवलिया, अजय पड़ियार सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सुसज्जित पालकी में विराजित भगवान श्री केदारेश्वर महादेव श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। जैसे ही शाही सवारी प्रमुख मार्गों से गुजरी, वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। सवारी मीरा बावड़ी, शनि मंदिर, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।bमार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शाही सवारी का पुष्पवर्षा एवं पूजन-अर्चन के साथ स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजित बाबा केदारेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्ति एवं उल्लास से भरे वातावरण में शाही सवारी अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ सवारी का समापन हुआ। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button