अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

बागली पुलिस ने 24 घंटे में नकबजनी का किया खुलासा,

ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत 4 महिला आरोपी गिरफ्तार, चांदी की सामग्री और ₹20 हजार नकद बरामद,

बागली। गुप्ता कॉलोनी स्थित सूने मकान में ताला तोड़कर हुई चोरी का बागली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई चांदी की सामग्री एवं ₹20,000 नकद सहित पूरा चोरी गया माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को फरियादी गिरधारी विश्वकर्मा ने थाना बागली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर चांदी की सामग्री और नकदी चोरी कर ले गए। मामले में अपराध क्रमांक 391/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की। जांच के दौरान हाटपीपल्या क्षेत्र से चार महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में चोरी की वारदात में शामिल होना सामने आया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. समीरा पति रामरहीम, उम्र 19 वर्ष
  2. सिंगलता पति विजेन्द्र, उम्र 22 वर्ष
  3. सोरीना पति करण, उम्र 28 वर्ष
  4. उर्मिला पति जयमान, उम्र 23 वर्ष

सभी आरोपी हाटपीपल्या डेरा निवासी बताए गए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।

Related Articles

Back to top button