अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास का मल्हार स्मृति पार्क बना अश्लीलता और नशे का अड्डा,

देवास के बीचों–बीच स्थित मल्हार स्मृति उद्यान, जो बच्चों के मनोरंजन और बुजुर्गों की दिनचर्या के लिए विकसित किया गया था, आज अश्लील हरकतों और नशे का केंद्र बन चुका है।

पार्क में आए दिन प्रेमी युगल खुलेआम अश्लील हरकतें करते दिखाई देते हैं। वहीं कुछ मनचलों की टोली यहाँ बैठकर नशे का सेवन करती है, जिससे वातावरण पूरी तरह दूषित हो चुका है। यह स्थिति न केवल छोटे बच्चों की सुरक्षा और संस्कारों के लिए खतरा है, बल्कि बुजुर्गों के लिए भी असहज और अपमानजनक माहौल पैदा कर रही है।

आश्चर्य की बात यह है कि यह पार्क की जिमेदारी जिन सरकारी विभागों के पास हे वह कुछ ही कदम की दूरी पर है, फिर भी किसी भी जिम्मेदार विभाग की नजर यहाँ की बिगड़ी व्यवस्था पर नहीं पड़ रही।

जहाँ एक ओर शहर के नेता देवास के बच्चों के लिए नए पार्क, नई सुविधाओं और बेहतर मनोरंजन की बातें कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर का यह एकमात्र विकसित उद्यान अश्लील गतिविधियों और गलत कामों का अड्डा बनकर रह गया है।

Related Articles

Back to top button