अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास थाना टोंकखुर्द पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार,

देवास किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से धारदार चाकू लेकर घूम रहा था आरोपी ।पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार अवैध हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । दिनांक 02.04.2025 को थाना टोंकखुर्द पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टोंककला ब्रीज के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा है । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द श्री आलोक सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची जहाँ आर्यन पिता कमल हाडा निवासी धतुरिया रोड़ टोंकखुर्द देवास को अभिरक्षा मे लेकर आरोपी के कब्जे से एक अवैध तेज धारदार चाकू कीमत 200/- रुपये का जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टोंकखुर्द में अपराध क्रमांक 134/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी टोंकखुर्द आलोक सोनी,चौकी प्रभारी टोंककला हिमांशु पांडे,प्रआर कमल सिंह कुशवाह,अनिल मकवाना,आर शंकर पटेल,सैनिक भगवान सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button