अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास होर्डिंग संचालकों की शिकायत के बाद शहर में लगे अवैध फ्लेक्सों को उतारने के कलेक्टर ने निगम को दिए आदेश,

होर्डिंग संचालकों की शिकायत के बाद शहर में लगे अवैध फ्लेक्सों को उतारने के कलेक्टर ने निगम को दिए आदेश
– निगम ने कुछ जगह की कार्यवाही, विरोध के बाद अमला वापस लौटा
– राजनीति व असामाजिक तत्वों का शिकार हो रहे निजी होर्डिंग्स संचालक
– करोडो का टेण्डर जमा किया, लेकिन लाभ एक रूपया का नही कमाया
देवास।
 शहर गंदा करने वाले होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने सख्त आदेश दिए हैं। नेताओं को बधाई देने वाले, राजनीतिक पार्टियों के आयोजनों के होर्डिंग्स आदि लगाने के लिए कलेक्टर की इजाजत जरूरी है। लेकिन उक्त आदेश की देवास शहर में खुलेआम अव्हेलना उडाई जा रही है। 
शुक्ला पब्लिसिटी के कमलेश गुप्ता एवं एवं स्टार एडवरटाइजिंग के आकाश गुप्ता ने बताया कि कई भी सुनवाई नही होने पर मंगलवार को हम मप्र हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी व शिकायत लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के पास पहुंचे और बताया कि हम करोडो रूपए हर वर्ष टेण्डर जमा करते है। उसके बावजूद भी कुछ राजनेता व आसामाजिक तत्व के लोग हमारे होर्डिंग्स पर फ्लेक्स टांग देते है। जिससे हम हमारा लाभ अर्जित नही कर पाते। कई बार हमने फ्लेक्स हटाने की कोशिश की, लेकिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है। देवास शहर में विभिन्न होर्डिंग संचालित करने हेतु नगर निगम देवास से लाइसेंस प्राप्त है। पूर्व में विभिन्न शिकायत करने के उपरांत भी जब शासकीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की तो हमारे द्वारा माननीय उच्य न्यायालाय, खंडपीठ इंदौर के समक्ष याचिका दायर की गयी, जिसमे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निम्नलिखित आदेश पारित कर दिशा निर्देश जारी किये गए। माननीय उच्च्य न्यायालय द्वारा देवास नगर निगम को यह आदेश किया कि निगम अनुमति प्राप्त होर्डिंग पर अवैध फ्लेक्स बैनर की शिकायत की प्राप्ति के 24 घंटे में आपको अवैध विज्ञापन फ्लेक्स बैनर होर्डिंग हटाने की कार्यवाही करनी है। कोई भी राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, आदि श्रेणी के होर्डिंग/विज्ञापन बिना जिला कलेक्टर की अनुमति के नहीं लगेंगे। अवैध फ्लेक्स बैनर हटाने की कार्यवाही नगरिय निकाय के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा की जि़म्मेदारी होगी एवं हटाने में लापरवाही करने पर ऐसे अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। किंतु देवास शहर में इसके विपरीत हो रहा है। कलेक्टर सिंह ने पीडित होर्डिंग्स संचालको की शिकायत के बाद तुरंत नगर निगम के संबंधित जवाबदारो को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि हमे शिकायत मिली है, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। होर्डिंग संचालकों ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद निगम अमला पुलिस बल के साथ शहर में लगे अवैध फ्लेक्सों को हटाने पहुंचा। कुछ फ्लेक्स हटाने के बाद उज्जैन तिराहा पर कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो निगम की टीम वापस लौट गई। कार्यवाही बीच में छोडने पर जब निगम के राजस्व अधिकारी से सम्पर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नही उठाया। अब देखना होगा कि माननीय न्यायालय व कलेक्टर के आदेशों का कितना पालन निगम के अधिकारियों द्वारा किया जाता है।

Related Articles

Back to top button