देवास सेन समाज द्वारा सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया छतरी का लोकार्पण,

सेन समाज द्वारा सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया छतरी का लोकार्पण
देवास। शनिवार दोपहर स्थानीय सेन समाज के पार्षदों एवं समाज के पदाधिकारी द्वारा सिविल लाइन मुख्य मार्ग स्थित संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छतरी का लोकार्पण किया गया। यह जानकारी देते हुए पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा एवं प्रवीण वर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर 12:30 बजे के करीब सेन समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश गोयल व नगर अध्यक्ष अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज जन संत शिरोमणि की छतरी के समक्ष एकत्रित हुए। जनप्रतिनिधियों के साथ समाज जनों द्वारा संत शिरोमणि की प्रतिमा का भव्य आतिशबाजी के साथ दुग्ध अभिषेक एवं माल्यार्पण किया गया।
पार्षद प्रतिनिधियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा 30 लाख की लागत से संत शिरोमणि सेन जी महाराज की छतरी का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण 10 फरवरी को किया जाना निश्चित किया गया है। लेकिन खेद का विषय है कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लोकार्पण समारोह की जानकारी सेन समाज जनों, पदाधिकारीयों तक को नहीं दी गई। इतना ही नहीं पिछले दिनों लोकार्पण को लेकर क्षेत्रीय वार्ड में एक बैठक भी आयोजित की गई थी। सेन समाज के लोगों को उक्त बैठक में भी आमंत्रित नहीं किया गया, साथ ही नगर निगम में समाज के पार्षदों को भी कोई सूचना नहीं दी गई। आगामी 10 फरवरी को आयोजित छतरी कार्यक्रम का समाजजन ने बहिष्कार किया साथ ही नगर निगम प्रशासन के उक्त व्यवहार की निंदा करते हुए समाज जनों द्वारा अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों के साथ छतरी का विधिवत लोकार्पण कर खुशियां प्रकट की गई। इस अवसर पर बंसी लाल वर्मा, रुपेश वर्मा, अरुण परमार, रमेश चौहान, अजय वर्मा, राजेश परमार, कमल किशोर वर्मा, प्रकाश भाटी, दिनेश भाटी, गोपाल वर्मा, रमाकांत पिपलोदिया, राजाराम वर्मा, रामेश्वर चौहान, अशोक वर्मा, नंदकिशोर वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, बाल कृष्ण वर्मा, राजेंद्र वर्मा, भगवान वर्मा, सचिन वर्मा, मुरलीधर वर्मा, विकास वर्मा, सुनील वर्मा, रोहित वर्मा, हेमंत वर्मा, शुभम वर्मा, बिट्टू पंकज वर्मा, कुलदीप वर्मा, दीपक वर्मा, दुलीचंद वर्मा, रामेश्वर वर्मा, हेमंत वर्मा, मुकेश वर्मा, मुन्ना लाल वर्मा, दुर्गेश वर्मा, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाज जन उपस्थित रहे।















