अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
कमलापुर पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर दोस्ती की आड़ में हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने मृतक को खेत दिखाने के बहाने जंगल ले जाकर नुकीले लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर हत्या की। वारदात के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल पर ही मौजूद रहा और सामान्य व्यवहार करता रहा।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य व पूछताछ के आधार पर आरोपी को पकड़ा। हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
















