अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास में लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार,

देवास पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने की।

पुलिस के अनुसार, फरियादी ने शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन एवं डीएसपी एलआर अभिषेक गौतम के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अमर सूतार (32), लक्ष्मी श्रीनेत (32), कंचन बाई सोनवाने (45), प्रीति सोनवाने (21) और रमेश गोस्वामी (65) शामिल हैं। इनमें चार आरोपी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी देवास जिले का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

सराहनीय भूमिका: निरीक्षक प्रीति कटारे, उनि राकेश सिंह, उनि चंद्र सिंह चौहान, प्रआर हिमांशु कुशवाह, आर सिराज, संदीप, मआर लता, राधा, मोनिका तथा साइबर सेल के प्रआर शिवप्रताप सिंह और सचिन चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button