थाना खातेगांव पुलिस ने 2 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार,

खातेगांव थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मात्र 2 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर ली।
दिनांक 12.04.2026 को फरियादी सूरज कहार (उम्र 26 वर्ष, निवासी खातेगांव) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MP41-ZA-3693) सरकारी अस्पताल परिसर से चोरी हो गई है।
प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन तथा एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी द्वारा टीम गठित की गई।
ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी मनोज भुसारिया (उम्र 37 वर्ष, निवासी भटासा) के कब्जे से चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹80,000) बरामद की गई।
सराहनीय योगदान: निरीक्षक विजय सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक सुनील प्रजापति, आरक्षक सोहन जाट एवं मनमोहन मीणा की भूमिका सराहनीय रही।













