देवास गौ माता की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, अभिरंग संस्था ने रैडियम बेल्ट लगाने का किया निर्णय,

देवास। शहर में सड़कों पर बैठने वाली गौ माताओं की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अभिरंग संस्था ने निर्णय लिया है कि देवास की सभी गौ माताओं को रैडियम बेल्ट लगाया जाएगा, जिससे वे रात के समय वाहनों की रोशनी में दिखाई दें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस पहल के तहत, पहले चरण में 210 गौ माताओं को रैडियम बेल्ट लगाए गए हैं। संस्था का लक्ष्य है कि देवास शहर की सभी सड़कों पर बैठने वाली गौ माताओं को यह सुविधा प्रदान की जाए अभिरंग संस्था के इस निर्णय का उद्देश्य गौ माताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और देवास को एक सुरक्षित शहर बनाना है। इस पहल की सराहना करते हुए, शहरवासियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अभियान में संस्था संरक्षण भी सहयोग कर रही है। नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर जाकिर जाफरी और नोडल अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी गौ माता को रैडियम बेल्ट लगाया और संस्था अभिरंग को बधाई दी। संस्था अभिरंग के अध्यक्ष बसंत वर्मा ने बताया कि यह पहल देवास की गौ माताओं की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। इस पहल में संस्था के सदस्य हिमांशु जोशी, संदीप बैरागी, खुशी जोशी, रूपाली पटेल, पीयूष पटेल, सत्यम गुजर, संजय झाला, लोकेश योगी, लक्की, तरुण रावत, राज रावत आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस तरह के और भी प्रयासों से देवास शहर को एक आदर्श शहर बनाने में मदद मिलेगी, जहां गौ माताओं की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।














