देवास में हत्या कांड का खुलासा: नाहर दरवाजा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

देवास के थाना नाहर दरवाजा पुलिस ने भवानी सागर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या और फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना 16-17 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि भवानी सागर क्षेत्र में गौतम नाथ और उसके साथी शुभम उर्फ लड्डू नाथ पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी और डंडों से हमला किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते दोनों युवकों को निशाना बनाया। हमले में शुभम उर्फ लड्डू नाथ को गोली लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि गौतम नाथ के पैर में दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचाररत है।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने घटना को भटकाने और झूठी क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अपने ही साथी वरुण बाली के पैर में गोली मार दी थी।
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोत के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- रितिक सिहोते
- सिद्धार्थ उर्फ गट्टू सिहोते
- वरुण बाली
- मोनु सिहोते
- विपीन बाली
फरार आरोपी:
- तुषार सिहोते
- विकास सिहोते
- संदीप पाटीदार
- तनीष्क उर्फ गोपी दवे
- राज मालवीय
- राहुल चौहान उर्फ शूटर
जप्त सामग्री:
- 02 देशी पिस्टल
- 02 डंडे
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सोलंकी सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।














