अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास। मल्हार स्मृति उद्यान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को कचरे के ढेर में एक साथ 35 टेबलेट मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

देवास। मल्हार स्मृति उद्यान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को कचरे के ढेर में एक साथ 35 टेबलेट मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चों की सूचना पर उद्यान कर्मचारियों ने टेबलेट सुरक्षित कर कोतवाली थाने में जमा कराए।

सूत्रों के अनुसार, ये टेबलेट शासकीय संपत्ति हो सकते हैं। नियमों के तहत खराब या अनुपयोगी सरकारी सामग्री को प्रक्रिया अनुसार लौटाया जाता है, खुले में नहीं फेंका जाता। ऐसे में मामला गंभीर लापरवाही या गड़बड़ी की आशंका पैदा कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने उद्यान के पीछे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर भी चिंता जताई है। पुलिस ने टेबलेट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विजुअल: मल्हार स्मृति उद्यान, बरामद टेबलेट

बाइट: रवि मालवीय, निगम उपयंत्री सहायक

Related Articles

Back to top button