अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
देवास पुलिस को बड़ी सफलता आबकारी प्रकरण में आरोपी को न्यायालय से 01 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹25,000 जुर्माने की सजा,
थाना सोनकच्छ में दिनांक 10.06.2025 को आरोपी राजेंद्र नाल (उम्र 30 वर्ष) निवासी देवबडला के विरुद्ध अवैध शराब विक्रय के मामले में अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
सहायक जिला लोक अभियोजक बलराम बंजारा की सटीक पैरवी एवं विवेचक की पेशेवर जांच के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोनकच्छ ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन संकल्प” के अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक एवं प्रभावी विवेचना के माध्यम से गंभीर प्रकरणों में शीघ्र दोषसिद्धि सुनिश्चित करना है।
एसपी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए।



























