अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

ऑपरेशन पवित्र के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही,

देवास पुलिस ने आपराधिक इतिहास रखने वाले 10 आदतन बदमाशों को कुल ₹8 लाख की राशि से बाउण्ड ओवर कराया है। यह कार्रवाई जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन पवित्र” के तहत की गई।

प्रमुख कार्यवाही:

🔹 थाना औद्योगिक क्षेत्र – 4 आरोपियों को 6 माह के लिए ₹50,000-₹50,000 की राशि से बाउण्ड ओवर।

🔹 थाना खातेगांव – 6 आरोपियों को 1 वर्ष के लिए ₹1-1 लाख की राशि से बाउण्ड ओवर।

इन सभी पर आमजन से मारपीट, झगड़ा व अशांति फैलाने के आरोप थे। बीएनएसएस प्रावधानों के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से फाइनल आदेश प्राप्त कर यह कार्रवाई की गई।

⚖️ चेतावनी: बाउण्ड अवधि में शांति भंग करने पर राशि वसूली जाएगी या जेल भेजा जाएगा।

📊 उपलब्धि:

1 नवम्बर 2024 से अब तक “ऑपरेशन पवित्र” के तहत 7048 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर कुल ₹41.68 करोड़ से अधिक की राशि से बाउण्ड ओवर कराया जा चुका है।

🎯 अभियान का उद्देश्य आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाकर जिले को भयमुक्त और शांतिपूर्ण बनाना है।

Related Articles

Back to top button