देवास अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर 18 प्रकरण दर्ज,

देवास। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा 26 जनवरी को अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्रवाई में संदिग्ध स्थानों एवं ढाबों होटलों पर सर्चिंग की गई। इस दौरान देवास शहर, बरोठा, नेवरी, सोनकच्छ एवं टोंकखुर्द आदि क्षेत्रों में कार्यवाही की गई। सर्चिंग में 315 पाव देशी मदिरा, 129 कैन बियर, 03 बोतल बियर एवं 60 पाव विदेशी मदिरा बरामद हुई। कार्यवाही में 18 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है। जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 36 हजार 945 रुपये है ।इस दौरान दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे, निलेश पंवार, दिनेश भार्गव आबकारी उपनिरीक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, राजाराम रायकवार, बालमुकुंद गौड़ आबकारी, सुरेंद्र, आशीष गुप्ता, निहाल खत्री, गोविंद, निकिता, अरविंद सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।













