अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
तांत्रिक के नाम पर ठगी करने वाला बाबा आरोपी गिरफ्तार,

देवास जिले में तांत्रिक क्रियाओं और पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ₹1.35 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया। फरियादी से हवन-पूजन के नाम पर पैसे लेकर आरोपी ने काले कपड़े में नकली नोटों की गड्डी देकर 7 दिन में रकम दोगुनी होने का दावा किया था।
सोनकच्छ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर टीम गठित की गई और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी: देवनारायण उर्फ मनोहरलाल शर्मा (66 वर्ष), निवासी चापड़ा, हाल मुकाम भोपाल।
जप्त सामग्री: ₹500 व ₹200 के नकली नोटों की 3 गड्डियां।
पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही जारी है।















