अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया अपना वादा,

6 सूत्रीय मांगों का स्मरण पत्र कलेक्टर को सौंपा

देवास। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई देवास द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके ही वचनों की याद दिलाते हुए 6 सूत्रीय स्मरण पत्र मंगलवार को देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह को सौंपा। यह मांगपत्र प्रदेशभर में एक साथ सभी जिला मुख्यालयों पर सौंपा गया। पत्रकारों ने कहा कि मुरैना महाधिवेशन में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।पत्रकार संघ के 25वें त्रिवर्षीय महाधिवेशन, जो 26 मार्च 2025 को मुरैना में हुआ था,में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्रकारों की विभिन्न मांगों पर जल्द चर्चा कर निराकरण का आश्वासन दिया था। लेकिन छह माह बीत जाने के बावजूद कोई प्रगति नहीं होने पर पत्रकारों ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह राज्यव्यापी स्मरण पत्र अभियान शुरू किया।रतलाम के बाद मंडला में हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भी इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई थी कि सरकार की ओर से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई पहल दिखाई नहीं दे रही है।

6 सूत्रीय प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं
पत्रकार सुरक्षा कानून प्रदेश में तत्काल लागू किया जाए।भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि जो कांग्रेस सरकार ने वापस ले ली थी, उसे पुनः पत्रकारों को लौटाया जाए।पत्रकार पेंशन (श्रद्धा निधि) योजना में अधिमान्यता की शर्त समाप्त कर इसे आजीवन देने का नियम बनाया जाए।सभी जिला मुख्यालयों पर पत्रकार भवन हेतु निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई जाए।
राज्य के पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए और पत्रकार संघ के सदस्यता कार्ड को वैधता दी जाए।
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क कर प्रदेश के सभी पत्रकारों को इसका लाभ दिया जाए।ज्ञापन का वाचन जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने किया,आभार कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद चौकसे ने माना।उक्त जानकारी महासचिव चेतन राठौड़ ने दी।

Related Articles

Back to top button