अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास सफाई व्यवस्था में बड़ा खेल, निगम में परिवारजनों की फर्जी उपस्थिति का आरोप, आयुक्त से शिकायत,

देवास। नगर पालिका निगम देवास में स्वास्थ्य शाखा से जुड़े कर्मचारियों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता विक्की बंजारे ने निगम आयुक्त के नाम आवेदन देते आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य अधिकारी, एस.आई. और दरोगा स्तर के कुछ कर्मचारी अपने परिजनों को सफाईकर्मी के रूप में वार्ड स्टाफ की सूची में शामिल कर, उनकी उपस्थिति पंच करवा कर घर भेज देते हैं, जबकि उनका काम बाकी कर्मचारियों से करवाया जाता है। शिकायत में कहा गया है कि कथित तौर पर कई परिजन वर्षों से बिना काम किए वेतन प्राप्त कर रहे हैं। आरोप है कि सुबह हाजिरी पंच करवाकर उन्हें घर भेज दिया जाता है और दूसरे कर्मचारियों पर यह कहकर दबाव डाला जाता है कि अधिकारी निरीक्षण पर आ रहे हैं, इसलिए वे 11 बजे तक वार्ड में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। इससे वास्तविक कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ता है और नगर निगम के राजस्व को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह व्यवस्था काफी लंबे समय से जारी है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में यह और अधिक मजबूत होती चली गई है। अब उन्होंने इस मामले में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। मामले की शिकायत कलेक्टर देवास एवं महापौर देवास को भी भेजी गई है, जिसमें पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button