देवास पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” में 2 दिन में नाबालिग बालिका को सकुशल ढूंढा
ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र दो दिन में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालिका अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज मामले में लापता थी।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। सूचना मिलने पर विशेष टीम ने 1 फरवरी को देवास से बालिका को सकुशल ढूंढ लिया।
बालिका के कथनों व न्यायालय में दिए गए बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एसपी के अनुसार वर्ष 2026 में देवास पुलिस ने अब तक अपहृत 20 नाबालिगों के मामले दर्ज कर 21 बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया है।















