अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स
देवास 16 महीने पुरानी लूट का पुलिस ने किया खुलासा,

16 महीने पहले नाहरदरवाजा थाना क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है। देवास–इंदौर बायपास पर हुई इस घटना में दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर उस पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उसकी दोपहिया वाहन सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस की लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने दोनों आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब कुल 2 लाख 20 हजार का मशरूक़ा दोपहिया वाहन और अन्य सामान—बरामद किया गया है। देवास एसपी नें बताया कि आरोपी कई आपराधिक मामलों में पहले भी शामिल रह चुके हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लूट की इस लंबित घटना का सफल खुलासा किया है,















