अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

देवास जिले में अवैध शराब पर शिकंजा, आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

देवास जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरण दर्ज किए। कन्नौद क्षेत्र में मोटरसाइकिल से 2 पेटी देशी शराब ले जाते एक आरोपी को पकड़ा गया। सोनकच्छ क्षेत्र में दबिश देकर 35 पाव देशी मदिरा और 40 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई। जब्त सामग्री का कुल मूल्य करीब 86 हजार रुपये आंका गया।

कन्नौद और सोनकच्छ क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध मदिरा जब्त, 5 प्रकरण दर्ज। एक आरोपी बाइक से शराब ले जाते पकड़ा गया।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर देवास जिले में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाया। कन्नौद के नीमखेड़ा रोड, ग्राम कोठड़ा में बाइक से 2 पेटी देशी शराब ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जब्त शराब का मूल्य लगभग 75 हजार रुपये है। वहीं सोनकच्छ क्षेत्र में दबिश देकर 35 पाव देशी मदिरा और 40 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई। कुल 5 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए।

Related Articles

Back to top button