अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
सड़क सुरक्षा पर सख्ती: नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा निलंबित,

देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
मुख्य निर्णय:

- गंभीर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।
- स्कूल बसों, यात्री बसों और अन्य वाहनों के फिटनेस, पीयूसी, बीमा व दस्तावेजों की नियमित जांच होगी।
- देवास-भोपाल मार्ग सहित प्रमुख सड़कों पर बने अवैध कट पॉइंट बंद कर दोबारा खोलने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- मुख्य मार्गों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने और सड़क पर पाए जाने पर संबंधितों पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
- बसें केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकेंगी। बीच रास्ते सवारी बैठाने वाले बस संचालकों पर कार्रवाई होगी।
- जिले में स्मार्ट बस डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट एप को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू कर बसों की निगरानी और ड्रंक एंड ड्राइव जांच की जाएगी।













