अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश

ऑपरेशन हवालात: सतवास पुलिस ने 10 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार,

देवास जिले की सतवास पुलिस ने ऑपरेशन हवालात के तहत कॉम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार चल रहे 10 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई 5-6 अगस्त की मध्यरात्रि में की गई, जिसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों पर मारपीट, धमकी, चेक बाउंस (एनआई एक्ट), गौवंश वध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में वर्षों पुराने स्थायी वारंट लंबित थे। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को पकड़कर संबंधित न्यायालयों में पेश किया।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी दिलीप पुरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button