अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
खातेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन हवालात में 5 पुराने स्थायी वारंटी गिरफ्तार

देवास जिले की खातेगांव पुलिस ने ऑपरेशन हवालात के तहत कॉम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से फरार चल रहे 5 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को 5-6 अगस्त की मध्यरात्रि में कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया, जिसके बाद न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों पर 7 से 10 वर्ष पुराने स्थायी वारंट लंबित थे। इनमें मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम, चेक बाउंस और धोखाधड़ी जैसे मामलों के आरोपी शामिल हैं।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।















