अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेश
कमलापुर पुलिस ने 4 महीने से लापता नाबालिग बालिका को इंदौर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया

मामला अपराध क्रमांक 190/2025, धारा 137(2) BNS से संबंधित था।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर एएसपी (ग्रामीण) सौम्या जैन व एसडीओपी बागली श्रृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सर्जन सिंह मीणा की टीम ने मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका का पता लगाया। 31 जनवरी 2026 को विशेष टीम ने इंदौर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया।
बालिका के बयान व न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
एसपी के अनुसार वर्ष 2026 में दर्ज 20 अपहृत नाबालिगों के मामलों में सभी 20 बच्चों को बरामद किया जा चुका है।















