देवास पुलिस को बड़ी सफलता, 3 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार,
देवास पुलिस ने “ऑपरेशन हवालात” के तहत कार्रवाई करते हुए करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के स्थाई वारंटी आरोपी महेन्द्र सिंह (निवासी ग्राम जवासिया, देवास) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 420 व 406 भादवि के तहत मामला दर्ज था (प्रकरण क्रमांक 992/2006)।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, सीएसपी सुमित अग्रवाल और थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को नागदा (उज्जैन) से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय उपलब्धि:
1 नवम्बर 2024 से चल रहे इस अभियान में अब तक 820 फरार/स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन पर कुल ₹1,67,500 का इनाम घोषित था।















