अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

अ.भा. वैष्णव बैरागी महिला एवं युवा परिषद द्वारा श्री जगतगुरु रामानंदाचार्य जी का 726वां प्रकट उत्सव एवं भव्य शोभायात्रा संपन्न,

भगवा ध्वजों और राम भजनों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा

देवास। अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी महिला एवं युवा परिषद जिला देवास के द्वारा श्री जगतगुरु रामानंदाचार्य जी के 726 वां प्रकट उत्सव का आयोजन एवं भव्य शोभायात्रा समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वैष्णव बैरागी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर राम भजनों पर झूमते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए केदारेश्वर मंदिर पर शोभायात्रा का समापन किया। शोभायात्रा के पश्चात श्री जगतगुरु रामानंदाचार्य जी के जीवन दर्शन पर एवं सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला गया। समाज द्वारा रामानंदाचार्य जी के जीवन पर उद्बोधन एवं ड्राइंग बनाने वाले बच्चों का तथा वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 60% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के साथ समाज के उच्च पदों पर पदस्थ व्यक्तियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन में समाज को एक साथ मिलकर आगे आने वाले वार्षिक कार्यक्रम करने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवास विधायक गायत्री राजे पवार का प्रतिनिधित्व करते हुए पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस एवं पूर्व पार्षद शिवा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश रामावत, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र मोहन वैष्णव मौजूद रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष महंत जी, प्रदेश मंत्री अजय बैरागी जी, प्रदेश चिकित्सा प्रकल्प प्रदेश संयोजक प्रियेद्र पंडित, प्रदेश महासचिव रामबाबू बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला परिषद की ओर से शकुंतला परमार्थी जी एवं संपूर्ण बीसी ग्रुप टीम उपस्थित रही। परिषद जिला देवास के अध्यक्ष हरीश बैरागी जी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप बैरागी जी, जिला उपाध्यक्ष उमेश वैष्णव जी, जिला मंत्री प्रहलाद बैरागी जी, कोषाध्यक्ष अमन बैरागी जी, मंत्री रमन बैरागी जी, मीडिया प्रभारी संदीप (रिंकू) जी बैरागी, मंत्री रवि बैरागी जी, संस्कृति प्रकल्प कपिल बैरागी जी एवं गोपाल बैरागी जी, समाज के संत महंत दिनेश जी बैरागी, बंसी दास जी बैरागी, आनंद जी शर्मा, मोहन दास जी बैरागी, माखन दास जी बैरागी, लाखन दास बैरागी, मनोज जी परमार्थी सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रियेंद्र पंडित, अध्यक्ष हरीश बैरागी एवं समस्त अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी महिला एवं युवा परिषद जिला देवास ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button