अपना जिलाक्राइमख़बरे जरा हटकेदेश-विदेशपुलिस प्रशासनप्रदेशस्पोर्ट्स

देवास टेकरी पर चामुंडा माता की नियमित आरती एवं दर्शन गर्भगृह से कराए जाए,

प्रतिबंध के विरोध में भारत तिब्बत समन्वय संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनदेशभर में प्रसिद्ध माता चामुंडा टेकरी पर गर्भगृह के अंदर होने वाली परम्परागत नियमित आरती एवं भक्तों को गर्भगृह के अंदर से करने पर प्रतिबंध को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। भारत तिब्बत समन्वय संघ, जिला देवास (मालवा प्रांत) द्वारा माता चामुण्डा मंदिर गर्भग्रह में आरती एवं दर्शन पर लगाई गई रोक के विरोध में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्राचीनकाल से चामुंडा माता मंदिर के गर्भगृह में नियमित एवं परम्परागत रूप से आरती होती आ रही है, लेकिन विगत एक सप्ताह से कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए पुजारियों द्वारा भक्त मंडल को बाहर से आरती करने के लिए कहा जा रहा है तथा गर्भगृह की आरती के दौरान भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। इस निर्णय से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। भारत तिब्बत समन्वय संघ ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान अस्थाई रूप से गर्भगृह में दर्शन बंद किए गए थे, लेकिन वर्षों बाद भी आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में दर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों से राशि लेकर विशेष पूजा व दर्शन कराए जाने तथा नारियल चढ़ाने की पुरानी व्यवस्था समाप्त किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई। पुजारियों द्वारा भक्तों की ओर से प्रसादी स्वरूप चढ़ाया जाने वाला नारियल फोड़ने की बजाय पूरा ही रख लिया जाता है, जिसे बाद में प्रसाद बिक्री वाले व्यापारियों को बेच दिया जाता है। संघ की मांग है कि भक्त मंडल द्वारा की जाने वाली परम्परागत आरती पुनः गर्भगृह से करने की अनुमति दी जाए और सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से गर्भगृह में दर्शन का अधिकार मिले। मंदिर की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाई जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई नहीं की, तो भारत तिब्बत समन्वय संघ समस्त हिंदू समाज एवं धार्मिक संगठनों के साथ आंदोलन करने को विवश होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन का वाचन संघ के जिला महामंत्री जयदेव वर्मा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री निर्माण सोलंकी, मालवा प्रान्तमंत्री जगदीश सेन, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष विनोद जैन, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चावड़ा, संजय पौराणिक, चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, महावीर जैन, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, सुभाष शिंदे, सुनील गोस्वामी, छोटू पहलवान, नीरज व्यास, सुनील गौड़, अमित राव पवार, लक्की मक्कड़, दिनेश श्रीवास, विशाल, अमित विजयवर्गीय, उमेश सिंह, प्रेम वर्मा, सिद्धार्थ मोदी, इंदर सिंह, पप्पू महेश्वरी, महावीर जैन, पवन विजयवर्गीय, सुभाष मुकंदे सहित धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त जानकारी भारत तिब्बत संघ के प्रचार प्रमुख शेखर कौशल ने दी।

Related Articles

Back to top button