देवास: ऑपरेशन पवित्र में 2 आदतन बदमाश ₹1 लाख में बाउंड ओवर।
दोबारा गड़बड़ी पर राशि जब्त या सीधे जेल की कार्रवाई होगी।
देवास पुलिस ने “ऑपरेशन पवित्र” के तहत आदतन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए आपराधिक इतिहास रखने वाले दो अनावेदकों को कुल ₹1 लाख की बाउंड राशि पर बाउंड ओवर कराया है। दोनों के खिलाफ कार्यपालक मजिस्ट्रेट न्यायालय से 6 माह की अवधि के लिए आदेश प्राप्त किए गए हैं।
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई में:
राम सिंह पटेल (45) निवासी सोनिया गांधी नगर, देवास पंकज मालवीय (29) निवासी जयसिंह नगर, देवास
दोनों पर आरोप है कि वे आए दिन मारपीट व झगड़े कर क्षेत्र में अशांति फैला रहे थे।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने बताया कि ऑपरेशन पवित्र का उद्देश्य आदतन बदमाशों पर कानूनी अंकुश लगाकर आम जनता को भयमुक्त वातावरण देना है। बाउंड अवधि में दोबारा शांति भंग करने पर राशि वसूली या जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।















