यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, 4 बुलेट वाहन जप्त

देवास। पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमति दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा विशेष यातायात अभियान चलाया गया।
📍 कार्रवाई का विवरण
दिनांक 29.01.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान एम.जी. रोड मंडी गेट, सोनकच्छ क्षेत्र में 4–5 बुलेट मोटरसाइकिल चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज करते पाए गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर 4 बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को रोका। वाहन चालकों द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने एवं अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने पर कार्रवाई की गई।
⚖️ की गई कानूनी कार्रवाई
वाहन चालकों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक:
02/31.01.26, 03/31.01.26, 04/31.01.26, 05/31.01.26
धारा 129/194(D), 190(2), 3/181, 51/177, 130/177(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन जप्त किए गए।
👤 वाहन चालक
गगन सायल (22), ग्राम कराड़िया परी विनोद विश्वकर्मा (18), ग्राम चांदाखेड़ी अनिराज सिंह सेंधव (18), ग्राम लसुडिया हाथू, थाना हाटपीपल्या
🏍️ जप्त बुलेट वाहन
MP07 NJ 7371 MP09 BQ 4867 MP09 JV 8382 MP41 JH 4524
👮 सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर, उपनिरीक्षक मान सिंह, हिमांशु पांडे, प्रधान आरक्षक हरिओम यादव, विकास, आरक्षक सत्येंद्र, श्याम बिहारी, लक्ष्मण, कुलदीप, रवि पाटीदार, अखिलेश, सुनील, रितेश, सतीश की सराहनीय भूमिका रही।















